फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   groupism on top in delhi Congress for dissolution of Block committee

दिल्लीः ब्लॉक कमेटी भंग करने पर प्रदेश कांग्रेस में भारी गुटबाजी

Mon, 15 Jul 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
groupism on top in delhi Congress for dissolution of Block committee
शीला दीक्षित - फोटो : ANI

प्रदेश कांग्रेस में ब्लाक कमेटी को भंग करने से गुटबाजी चरम पर है। शीला दीक्षित गुट अब अलग-थलग दिखाई पड़ने लगा है। एक तरफ जहां शीला गुट नए ब्लॉक अध्यक्ष चुनने की कवायद में जुटा है वहीं, अन्य सभी गुट खिलाफत में लगे हैं। भंग किए गए 280 ब्लॉक कमेटी के नेताओं में भी भारी नाराजगी है। 

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का संगठन कमजोर होता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह पार्टी का पुराना वोट बैंक वापस आया था, अब आपसी लड़ाई में खिसकने के ज्यादा आसार रणनीतिकारों को लग रहे हैं। 
विज्ञापन


शीला कैंप से पूर्व संसद ही नहीं, पूर्व विधायकों का भी एक बड़ा वर्ग नाराज है। कार्यकारी अध्यक्ष भी खफा हैं। ऐसे में पार्टी में बिखराव दिख रहा है। दरअसल, शीला कैंप में ज्यादातर उनके पूर्व कैबिनेट के मंत्री हैं, जिससे पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओ में नाराजगी है। आलाकमान भी फिलहाल प्रदेश की राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है की शनिवार को प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित को पत्र लिखकर ब्लॉक कमेटी के नये सिरे से गठन करने पर नाराजगी जाहिर की थी। कार्यकारी अध्यक्षों ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई। 

दिल्ली में जिला और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की लिस्ट आने के बाद दिल्ली कांग्रेस में गुटबाजी तेज हुई है। कार्यकारी अध्यक्षों से इस बारे में राय नहीं ली गई। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई। 


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चुनाव को देखते हुए संगठन में फेरबदल नुकसानदायक होगा। सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की आवश्यकता है। उधर, प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पर्यवेक्षक बनाना जरूरी था, ताकि ये पर्यवेक्षक जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से विचार-विमर्श करके जिला व ब्लॉक अध्यक्ष बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed