फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   group of aap mla seeks amanatullah khan expulsion from party gives letter to kejriwal

आप MLA अमानतु्ल्लाह के खिलाफ 40 विधायकों ने खोला मोर्चा, पार्टी से बाहर करने की मांग

Mon, 01 May 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
group of aap mla seeks amanatullah khan expulsion from party gives letter to kejriwal
सिसोदिया-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पार्टी के विधायक अमानतु्ल्लाह के खिलाफ बगावत होनी शुरु हो गई है। खबर है कि पार्टी के करीब 40 विधायकों ने केजरीवाल को अपने हस्ताक्षर कर एक मांग पत्र सौंपा है। वहीं कहा जा रहा है क‌ि आप संयोजक अरव‌िंद केजरीवाल पार्टी के इस नए फसाद को लेकर मनीष स‌िसोद‌िया से म‌िलने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


बता दें ज‌िन विधायकों ने मोर्चाबंदी कर विधायक अमानतुल्लाह को पार्टी से निकालने या कम से कम पीएसी से निकालने की मांग की है। इसके बाद से आम आदमी पार्टी के अंदर का कलह और बढ़ता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है क‌ि अमानतुल्लाह पार्टी में रहेंगे या बाहर क‌िए जाएंगे इसका फैसला आज रात होने वाली पार्टी की बैठक में हो सकता है।
विज्ञापन

 

इस मामले में व‌िधायक अलका लांबा ने कहा है क‌ि पार्टी में क‌िसी तरह का कोई कलह नहीं है लेक‌िन अमानतुल्लाह को अपनी बात पहले पार्टी फोरम में रखनी चाह‌िए थी। इस तरह मीड‌िया में बात लाने से उन्होंने आग में घी डालने का काम क‌िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि नगर निगम चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और विधायक अमानतुल्लाह खान ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। 

केजरीवाल ने व‌िश्वास को बताया छोटा भाई

group of aap mla seeks amanatullah khan expulsion from party gives letter to kejriwal

हालांकि, अमानतुल्लाह का बयान आने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास को अपना छोटा भाई बताते हुए दोनों के बीच दरार डालने वालों को पार्टी का दुश्मन तक करार दिया है।

अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास आप पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने घर विधायकों को बुलाकर खुद को संयोजक बनवाने की बात कर रहे हैं।

अमानतुल्ला यहीं नहीं रूके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संभव न होने पर सब भाजपा में चले चलो। बीजेपी हर एक विधायक को 30 करोड़ रुपये देने का तैयार है।

अमानतुल्लाह ने लगाया था बीजेपी पर साज‌िश रचने का आरोप

group of aap mla seeks amanatullah khan expulsion from party gives letter to kejriwal
अमानतुल्ला-विश्वास-केजरीवाल

अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि यह साजिश बीजेपी के इशारे पर हो रही है। इस काम के लिए विश्वास ने चार विधायकों को लगा रखा है। यही टीम बाकी विधायकों को विश्वास के घर ले जा रही है।

अमानतुल्ला के मुताबिक, यह बात आप के विधायकों ने उन्हें बताई है। शनिवार को एक मंत्री के यहां चारों विधायको की बैठक भी हुई थी। मीडिया में अमानतुल्ला का बयान आने के बाद एक बार फिर आप में तूफान मच गया।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मामले को शांत करने की कोशिश की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुमार विश्वास उनके छोटे भाई हैं। कुछ लोग दोनों के बीच दरार दिखा रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं। वो बाज आएं। उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed