फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ground-level verification of income and occupation details recorded in the 'Parivar Pehchan Patra' (Family ID) will be conducted; houses with temporary (kaccha) roofs will also be verified.

Delhi NCR News: परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय-व्यवसाय की होगी जमीनी पड़ताल, कच्ची छत वाले मकानों का भी होगा सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों पर विशेष फोकस, ग्राम सभाओं में खुलेगा परिवारों का रिकॉर्ड; 2 अक्टूबर तक पूरा होगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवारों की आय और अन्य जानकारियों की अब केवल कागजी जांच नहीं होगी, बल्कि गांवों में जाकर उनकी वास्तविक स्थिति परखी जाएगी। जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के दौरान परिवार पहचान पत्र में दर्ज 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान कच्ची छत वाले मकानों की मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी जाएगी और परिवार के प्रत्येक सदस्य के व्यवसाय की भी अलग-अलग जांच होगी। अभियान के दौरान परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी और मौके की वास्तविक स्थिति में अंतर मिलने पर रिकॉर्ड में संशोधन कराया जाएगा। खास बात यह है कि परिवार की कुल आय के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य के व्यवसाय की जानकारी को भी अलग-अलग सत्यापित किया जाएगा। इससे गलत या पुरानी जानकारी के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले परिवारों की पहचान होने के साथ वास्तविक पात्र परिवारों का रिकॉर्ड दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। गांवों में होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम सचिवों और संबंधित कर्मचारियों की मौजूदगी में परिवारों से जुड़ी जानकारी की पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों के लिए यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय, मकान और व्यवसाय संबंधी जानकारी कई सरकारी योजनाओं में पात्रता तय करने का आधार बनती है। सूत्रों के अनुसार, सत्यापन के दौरान सामने आने वाली जानकारी को रिकॉर्ड से मिलाया जाएगा और गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार उसे अपडेट कराया जाएगा। अभियान का फोकस ऐसे परिवारों की वास्तविक आर्थिक स्थिति सामने लाने पर रहेगा, जिनकी आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपये से कम दर्ज है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज प्रत्येक जानकारी का सही और अद्यतन होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से पारदर्शी तरीके से सत्यापन कराने और ग्रामीणों से इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आय, मकान और व्यवसाय संबंधी सत्यापन समेत पूरा डाटा अपडेट करने का कार्य 2 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article