{"_id":"65b6e56a428e0eb70d035725","slug":"groom-got-angry-when-grandmother-was-removed-from-chair-divorce-within-5-hours-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr : दादी को कुर्सी से उठाया तो दूल्हे को गुस्सा आया...5 घंटे में ही तलाक, बरात को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr : दादी को कुर्सी से उठाया तो दूल्हे को गुस्सा आया...5 घंटे में ही तलाक, बरात को बंधक बनाया
Mon, 29 Jan 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:31 AM IST
सार
गुस्साए दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद (बुलंदशहर) में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि पांच घंटे में निकाह टूट गया। गुस्साए दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
शनिवार रात 8 बजे कुबूल, कुबूल, कुबूल का जश्न देर रात एक बजे तलाक...तलाक...तलाक के साथ खत्म हुआ। दुल्हन पक्ष ने दूसरे पक्ष से शादी का खर्चा वसूलने के बाद बरातियों को मुक्त किया। बुलंदशहर की औरंगाबाद निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार रात करीब आठ बजे मौलवी ने दूल्हा-दुल्हन को निकाह पढ़ाया, जिसे दोनों ने कुबूल किया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे मैरिज हॉल में दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी से उठने के लिए कहने लगा। इससे नाराज दादी ने युवक के साथ अभद्रता की और खुद को गोली मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
भड़का दूल्हा पक्ष...दुल्हन को ससुराल पहुंचने पर मारने की धमकी
दादी को कुर्सी से उठाने का पता जब दूल्हे और उसके भाई को लगा, तो वे भड़क गए। दुल्हन व उसके परिजनों के साथ अभद्रता करने लगे। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो दूल्हे ने दुल्हन को दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद गुस्साई दुल्हन ने निकाह करने से ही इन्कार कर दिया।
दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम पर जड़ा ताला
मामला बढ़ता देख दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दूल्हा समेत सभी बरातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद दुल्हन को तलाक देने और शादी में हुआ खर्च देने की मांग रख दी। सूचना पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती मौके पर पहुंचे और दूल्हे पक्ष से समारोह में खर्च हुई रकम चुकाने के लिए कहा। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष ने रकम लौटाने के साथ दुल्हन को तलाक दे दिया। इसके बाद बरात को बंधनमुक्त किया गया।
शिकायत मिलने पर होगी जांच
एएसपी नगर अनुकृति शर्मा का कहना है कि किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।