फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greno-Noida remains the country most polluted city on thursday

देश के सबसे प्रदूषित शहर रहे ग्रेनो-नोएडा, अस्थमा के मरीज ध्यान रखें

Fri, 25 Dec 2020 07:31 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
Greno-Noida remains the country most polluted city on thursday
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

ग्रेटर नोएडा और नोएडा गुरुवार को देश के सबसे प्रदूषित शहर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 और नोएडा 441 एक्यूआई के साथ देश में पहले व दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, बुधवार की तुलना में एक्यूआई में कुछ गिरावट रही। गाजियाबाद 440 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन

जिले के लोग बढ़ते प्रदूषण परेशान हैं। सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। कई दिनों से प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है। गुरुवार को भी सड़कों पर धूल उड़ रही थी। हालांकि, कई जगहों पर प्राधिकरण की ओर से पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ये नाकाफी था। 
विज्ञापन


नोएडा के चार और ग्रेटर नोएडा के चार मॉनिटरिंग स्टेशन की सुबह से ही प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो रही थी। बुधवार को ग्रेटर नोएडा का 476 और नोएडा का 462 एक्यूआई था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थमा के मरीज ध्यान रखें
डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक गंभीर श्रेणी वायु गुणवत्ता रहने से बीमार के साथ स्वस्थ लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रदूषण में इतने छोटे कण मौजूद रहते हैं कि इन्हें देखा नहीं जा सकता। सांस लेने में यह फेफड़ों में चले जाते हैं। इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। खास तौर पर अस्थमा के मरीजों को इस दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत है। 

सबसे प्रदूषित शहर 
ग्रेटर नोएडा- 448
नोएडा- 441
गाजियाबाद - 440

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed