फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green buses will run, metro, network of flyovers will be laid

Delhi NCR News: दौड़ेंगी हरित बसें- मेट्रो, बिछेगा फ्लाईओवर का जाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के बजट में मेट्रो और ई-बसों के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक
विज्ञापन

1768 : करोड़ रुपये का प्रावधान सड़क अवसंरचना के लिए






5702 : करोड़ सार्वजनिक परिवहन तकनीक को बेहतर बनाने के लिए
06 : फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य इस वर्ष हो जाएगा पूरा





अमर उजाला ब्यूरो





नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया है। इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने और मेट्रो फेज- 4 के निर्माणाधीन तीन कॉरिडोर के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक प्रस्तावित किया गया है। साथ ही सड़क और अन्य आधारभूत ढांचा के लिए 1768 करोड़ रुपये और सार्वजनिक परिवहन तकनीक को बेहतर बनाने के लिए 5702 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया है।





विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को बजट पेश करने के दौरान कहा कि दिल्ली में 7582 बसों का बेड़ा है। इनमें रोजाना 41 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसे और बढ़ाने की दिशा में 1,900 नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए कंसेशन एग्रीमेंट साइन किया जा चुका है। बजट में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 510 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। डीटीसी और क्लस्टर बसों में पिंक टिकट के जरिये महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना जारी रखने के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 340 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आने वाले सालों में दिल्ली में कुल 10480 बसें चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें होंगी।
विज्ञापन








मेट्रो के लिए 500 करोड़...

वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च 2015 तक दिल्ली मेट्रो का कुल रेल नेटवर्क 193 किलोमीटर और स्टेशनों की संख्या 143 थी। अब बीते नौ वर्ष में मेट्रो का कुल नेटवर्क की लंबाई दोगुनी होकर 393 किलोमीटर हो गई है और स्टेशनों की संख्या 288 हो गई है। वर्ष 2014 तक मेट्रो में रोजाना 24 लाख लोग यात्रा करते थे। वर्तमान में यह आंकड़ा 60 लाख हो गया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रयास से दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का रास्ता साफ हो चुका है। इसके तहत जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम कॉरिडोर, दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद स्टेशन कॉरिडोर, मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर के कुल तीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए एमओयू को मंजूरी दी गई है। 65.2 किलोमीटर के इन तीनों मेट्रो कॉरिडोर पर 45 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस बार के वित्तीय वर्ष में दिल्ली मेट्रो के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








फ्लाईओवर और अंडरपास दिलाएंगे जाम से राहत

बीते 10 वर्ष में दिल्ली में फ्लाईओवरों का एक विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है। विगत नौ वर्ष में दिल्ली सरकार ने 30 नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास का निर्माण किया है। वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि दुनिया के किसी भी राज्य में सड़कों की गुणवत्ता से इकॉनमी की रफ्तार तय होती है। वर्तमान में दिल्ली में कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। जो वर्ष 2024-25 में दिल्ली वालों को समर्पित किए जाएंगे। पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच इंटीग्रेटेड कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक दिल्ली में छह नए फ्लाईओवर दिल्ली वालों को समर्पित किए जाएंगे। सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 1768 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed