फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: SP leader's wife is in shock for ten years

Greater Noida : दस साल से सदमे में हैं सपा नेता की पत्नी, पति की हत्या की चश्मदीद नहीं दे पाई गवाही

Wed, 01 Nov 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 05:37 AM IST
सार

आरोपियों ने तब तक गोलियां चलाई जब तक चमन भाटी के सिर, सीने व शरीर छलनी नहीं हो गए। यह दृश्य चमन भाटी की पत्नी राजवती ने देखा और तभी से वह सदमे में हैं। इसके चलते चश्मदीद होने के बावजूद वह गवाही नहीं दे पाईं।

विज्ञापन
Greater Noida: SP leader's wife is in shock for ten years
demo pic... - फोटो : Pixabay

विस्तार

25 अप्रैल 2013 को डाबरा गांव में सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चमन भाटी नहाने की तैयारी कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो में सवार होकर आए रिठौड़ी गैंग के रणदीप भाटी और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने तब तक गोलियां चलाई जब तक चमन भाटी के सिर, सीने व शरीर छलनी नहीं हो गए। यह दृश्य चमन भाटी की पत्नी राजवती ने देखा और तभी से वह सदमे में हैं। इसके चलते चश्मदीद होने के बावजूद वह गवाही नहीं दे पाईं। इससे एक साल पहले राजवती के भाई पंकज नागर की भी हत्या की गई थी।  
विज्ञापन


जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अपराध शिल्पी भदौरिया ने बताया कि 25 अप्रैल 2013 को डाबरा गांव में चमन भाटी की उसके ही घर में घुसकर ताबड़तोड़ 22 गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले को दो अलग-अलग फाइल बनाकर सुना गया। एक फाइल में रणदीप भाटी और कुलदीप भाटी के केस की सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमन के भाई कमल भाटी समेत 15 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। दूसरी फाइल में योगेश डाबरा और उमेश पंडित के केस की सुनवाई हुई। इसमें आठ गवाहों ने बयान दर्ज कराए। राजवती केस में चश्मदीद थीं लेकिन वह इस स्थिति में नहीं थीं कि गवाही देने आ पाएंं। 

चमन के भाई और केस के गवाह कमल भाटी का कहना है कि राजवती को पति और भाई की हत्या के कारण सदमा लगा था और हत्यारों ने उनके बेटे की भी हत्या की धमकी दी थी।  सदमे के कारण उन्हें दौरे भी पड़ते हैं। इसके  कारण गवाही से राजवती का नाम वापस लिया गया था।  

दादरी थाना प्रभारी ने कड़ी सुरक्षा में गवाहों के बयान दर्ज कराए। न्यायालय में बयान देने वाले गवाहों में पहली फाइल में कमल भाटी और उनके पिता केस के वादी फुंदन सिंह के अलावा शेष पुलिसकर्मी व डाक्टर ने बयान दिए। दूसरी फाइल में कमल भाटी और उनके भांजे संदीप भाटी के अलावा शेष सरकारी गवाहों ने बयान दर्ज कराए। 


तिहाड़ से गैंगस्टर रणदीप बुलेट प्रूफ जैकेट में लाया गया
गैंगस्टर रणदीप को दिल्ली तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ जैकेट में लाया गया। रणदीप की पत्नी कुछ महीने पर पेशी पर लाने के दौरान पति की जान को खतरा बताैर सुरक्षा की मांग कर चुकी है। लेकिन जज के सामने पेश करने के दौरान रणदीप की बुलेट प्रूफ जैकेट उतरवा ली गई। कठघरे में खड़े रणदीप ने वकील के करीब आते ही खतरा बताते हुए जैकेट मांगी, तब रणदीप को फिर से जैकेट पहनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed