{"_id":"5ec2364f8ebc3e907b73ecda","slug":"greater-noida-oppo-company-6-employees-tested-covid-positive-company-get-tested-its-3000-employees-operation-shut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Greater Noida: ओप्पो मोबाइल कंपनी की फैक्टरी में छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित, अब सभी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Greater Noida: ओप्पो मोबाइल कंपनी की फैक्टरी में छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित, अब सभी की होगी जांच
Mon, 18 May 2020 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस: ग्रेटर नोएडा के ओप्पो मोबाईल कंपनी में कार्य करते कर्मचारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो कंपनी की फैक्टरी के नौ कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद फैक्टरी के सभी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यहां 8 मई से दोबारा काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि कंपनी के करीब 1200 कर्मचारियों की जांच हो चुकी है जबकि कुल कर्मचारी 3000 हैं। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच कराई जाएगी और कंपनी में फिलहाल काम बंद करा दिया गया है। आगामी आदेश तक काम बंद ही रहेगा। कंपनी को सैनिटाइज कराने के बाद और सभी कर्मचारियों की जांच के बाद ही फैक्टरी चलाने की अनुमति दी जाएगी, उसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट जरूरी है।
विज्ञापन
क्या बोली कंपनी
चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है। कंपनी ने बताया कि जब तक उसके सभी 3,000 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्टरी में काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद करीब 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ 8 मई को परिचालन फिर से शुरू किया था। कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे हैं, जिन्हें काम में शामिल होना है।
ओप्पो ने रविवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘अपने सभी कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में सभी तरह का परिचालन रोक दिया है और 3,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शुरू की है, जिसके परिणाम की प्रतीक्षा है।’’
कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजात दी जाएगी।