फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Hospital calls bouncers after man creates ruckus over bill

Greater Noida:  बिल के लिए हंगामा करने पर अस्पताल ने बुलाए बाउंसर, परिजनों से टकराव; शोर-शराबे से सब सहमे

Sat, 30 May 2026 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 03:57 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अपने बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Greater Noida: Hospital calls bouncers after man creates ruckus over bill
विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AI Image

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज के परिजनों और अस्पताल के बाउंसरों के बीच नोकझोंक हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर मरीज के उपचार में लापरवाही बरतने और कई बार कहने के बावजूद बिल तैयार न करने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी देर तक हंगामे के बाद बिलिंग प्रणाली ठीक की गई। तब जाकर माहौल शांत हुआ।

विज्ञापन


 दरअसल, जब परिजनों ने डिस्चार्ज की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बिल बनाने की मांग की तो अस्पताल प्रशासन की ओर से देरी की गई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।  वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अपने बाउंसरों को बुला लिया। 
विज्ञापन


बाउंसरों और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी सहम गए। शोर-शराबे के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दो दिनों से हास्पिटल इंफार्मेशन सिस्टम (एचआइएस) में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण मरीजों की बिलिंग का काम अटक गया। तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिस्टम को बहाल कर दिया। अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed