फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida - Fortuner Car hit Eastern Peripheral Barrier, Two Death

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल के बैरियर से टकराई फॉरच्यूनर कार, दो की मौत

Tue, 18 Sep 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 18 Sep 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida - Fortuner Car hit Eastern Peripheral Barrier, Two Death
प्रतीकात्मक तस्वीर

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार बैरियर से टकराकर पलटी और घिसटती चली गई। गंभीर हादसे में कार सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते कटर की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव निवासी राकेश (27) उर्फ राका और उसका भाई जितेंद्र (24) दूध का कारोबार करते थे। रविवार शाम दोनों फरीदाबाद के नवादा गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर गए थे। अपने एक रिश्तेदार संदीप (34) को साथ लेकर रविवार रात वे फॉरच्यूनर कार में सवार होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज पर पहुंचकर तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित होकर बैरियर से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। कार घिसटने के कारण वे क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। सूचना पर पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। कटर से क्षतिग्रस्त कार काटकर तीनों घायलों निकालकर अस्पताल ले जाया गया। यहां जितेंद्र और संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राका उर्फ राकेश का इलाज चल रहा है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed