फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida father of 3 kids assaulted young lady on pretext of marriage by hiding religion

धर्म छिपाकर तीन बच्चों के पिता ने किया युवती से दुष्कर्म, अजीब है पूरा मामला

Thu, 22 Aug 2019 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida father of 3 kids assaulted young lady on pretext of marriage by hiding religion
लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में शार्ट फिल्म बनाने वाले एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर ब्यूटीशियन को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है।

विज्ञापन


इसी 8 अगस्त को दिए गए पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जेवर के काूनन गोयना मोहल्ला निवासी वसीम के खिलाफ बीटा-2 थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि एक साल पहले विवाह समारोह में उसकी मुलाकात वसीम से हुई थी। आरोप है कि मुलाकात के दौरान वसीम ने अपना नाम नकुल शर्मा बताया था।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया था कि वह शार्ट फिल्म बनाता है और परी चौक के पास अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में उसका स्टूडियो है। वसीम ने युवती को अपने साथ काम करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम ने खुद को अविवाहित बताया था

युवती ब्यूटी पार्लर का काम छोड़कर उसके ऑफिस में जाने लगी। कुछ दिन में दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की फिर विवाह का प्रस्ताव रखा। वसीम ने खुद को अविवाहित बताया था।

युवती उसकी बातों पर विश्वास करने लगी। आरोप है कि करीब तीन माह पहले आरोपी युवक ने शाम 6 बजे अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो आरोपी ने जल्द से जल्द शादी करने की कसम खाई।

बाद में आरोपी फिर टाल मटोल करने लगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन पीड़िता आरोपी के घर पहुंच गई, तब उसे वसीम के धर्म बारे में पता चला। युवती को यह भी पता चला कि वह विवाहित है और तीन बच्चों का पिता है। 

लव जेहाद का आरोप लगा किया ट्वीट

इस मामले में एक युवक ने इसे लव जेहाद का मामला बताकर आला अधिकारियों को ट्वीट किया है। मंगलवार को सुनील शर्मा ने आला अधिकारियों को ट्वीट टैग करते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में आईजी मेरठ रेंज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।- रणविजय सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed