{"_id":"5fce632f8ebc3ecf8a635188","slug":"greater-noida-encounter-between-police-and-miscreants-three-injured-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन को लगी गोली, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन को लगी गोली, 5 गिरफ्तार
Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी रोड पर सोमवार देर शाम वाहनों की जांच के दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर कैंटर गाड़ी, चार तमंचाे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर अंबुजा कंपनी के वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान कैंटर सवार गांव-रिसाल धारन, सिकंदराबाद निवासी फैजान, गांव-सराय धारी, बुलंदशहर निवासी रिहान, मामन चौकी, बुलंदशहर निवासी फुरकान, सिकंदराबाद निवासी सुशील कुमार और नूर मोहम्मद को रोका गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से फैजान, रिहान और फुरकान घायल हो गए। वहीं भाग रहे सुशील और नूर मोहम्मद को पुलिस ने दबोच लिया। दादरी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घायल बदमाशों पर अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन