{"_id":"eab623b0152e8d5bbf9e66fe091031d6","slug":"greater-noida-development-authority-trying-to-make-data-available-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण: टेंशन होगी कम, ऑनलाइन मिलेंगी सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण: टेंशन होगी कम, ऑनलाइन मिलेंगी सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आवंटी और किसानों से जुड़ी 27 सुविधाएं ऑनलाइन करने में जुटा है। इसका सॉफ्टवेयर बनाने वाली आईटी कंपनी के चयन के लिए 24 नवंबर को प्रस्तुतीकरण देने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
अनुभव, कुशलता के आधार पर टेंडर पास होने के बाद दिसंबर में सॉफ्टवेयर बनाने पर कार्य शुरू हो सकता है।
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपनी भूलेख संबंधी जानकारी, प्रॉपर्टी संबंधी जानकारी, पानी का बिल समेत 27 सुविधाएं और जानकारियों का डाटा ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
प्राधिकरण चाहता है कि कोई आईटी कंपनी ग्रेनो प्राधिकरण का सॉफ्टवेयर विकसित कर ये सुविधाएं ऑनलाइन करें। वहीं, इसमें पारदर्शिता भी बनी रहे, जिससे आवंटियों और किसानों को बेवजह की कागजी कार्रवाई से बचाया जा सके।
विज्ञापन
अनुमान है कि दिसंबर तक किसी कंपनी को आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके बाद सॉफ्टवेयर बनाने का कार्य शुरू किया जा सकता है।
कई सुविधाएं और जानकारियां ऑनलाइन होने के बाद किसान और आवंटियों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय बचेगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकेगी।