फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida couple love marriage three years ago when family came to know husband missing when they meet get divorced

तीन साल पहले किया प्रेम विवाह, परिवार को पता चला तो पति हुआ गायब, सामने आने पर तोड़ा रिश्ता

Mon, 21 Dec 2020 07:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Greater noida couple love marriage three years ago when family came to know husband missing when they meet get divorced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेटर नोएडा में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने अपने ससुराल वालों पर पति को नजरबंद करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत युवती ने थाने और ट्विटर के माध्यम से सीएम व आलाधिकारियों से की थी।

विज्ञापन


डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने मामले में हस्तक्षेप कर सोमवार को प्रेमी युगल के परिजनों की वार्ता कराई। वार्ता के बाद सुरक्षा आदि के लिखित आश्वासन के बाद युवक-युवती संबंध विच्छेद करने पर रजामंद हो गए।
विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में रहती है। युवती ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि उसने 27 नवंबर 2017 को मुजफ्फर नगर के एक युवक से गाजियाबाद में विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ग्रेनो की ही एक सोसायटी में रहता था लेकिन चार दिन पहले दोनों के परिजनों को उनके विवाह की जानकारी हो गई। इसके बाद से युवक के परिजनों ने उसके पति को नजरबंद कर लिया और मायके पक्ष के लोग युवती को तलाशने में लगे। युवती ने जान को खतरा बताते हुए मदद की मांग की थी।

युवती ने पुलिस पर भी लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप

युवती ने थाने जाने पर पुलिसकर्मी पर अमानवीय व्यवहार का आरोप भी लगाया था। डीसीपी वृंदा शुक्ला ने मामला संज्ञान में आने पर पीड़िता से वार्ता की और उसे सुरक्षा व समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को जानकारी दी थी कि युवती ने गांव के ही युवक से विवाह किया है।

डीसीपी के कहने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया तो युवक ने युवती के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस पर युवती की सुरक्षा और उसके भरण पोषण को लेकर सवाल उठे। इस पर दोनों के परिवारों ने लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद युवती और युवक संबंध विच्छेद करने पर रजामंद हो गए और उन्होंने लिखित समझौता भी किया।

कोर्ट तय करेगा गुजारा भत्ताः डीसीपी

शिकायत संज्ञान में आते ही युवती से संपर्क कर लिया गया था। रविवार को ही उससे वार्ता कर सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था। सोमवार को दोनों के परिजन को बुलाकर वाता कराई गई। युवक ने युवती के साथ रहने से इनकार किया। इस पर युवती भी उससे अलग रहने को तैयार हो गई। परिजन ने लिखित में सुरक्षा और भरण पोषण का भरोसा दिया है। भरण पोषण की राशि कोर्ट के निर्णय के हिसाब से तय होगी।- वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed