{"_id":"68bc826268102485e60f3563","slug":"greater-noida-child-dies-after-falling-from-18th-floor-balcony-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर बच्चे की मौत, ग्रीन आर्च सोसाइटी में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर बच्चे की मौत, ग्रीन आर्च सोसाइटी में सनसनी
Sun, 07 Sep 2025 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:20 AM IST
सार
ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीन आर्च सोसाइटी में शनिवार रात एक बच्चा बालकनी से गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नवीन भगोत्रा ग्रीन आर्च सोसाइटी परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र प्रद्युमन 18वीं मंजिल पर स्थित बालकनी में खड़ा होकर बाहर का नजारा देख रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। अचानक से बच्चे को जमीन पर गिरा देख सोसाइटी में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सोसाइटी के निवासियों और गार्डों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शोर की आवाज सुनकर परिजन को भी घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग बच्चे को आनन-फानन में परिजन पास के यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत हादसा प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
सोसाइटी में इस दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्चा शांत स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोसाइटी के निवासियों ने भी ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बालकनी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
अभी रेलिंग की साढ़े तीन से चार फीट के बीच है। इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना की प्रथम दृष्टया यह हादसा लगता है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।अगर शिकायत मिलती है तो सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।