{"_id":"68d984130008a211840c2278","slug":"greater-noida-celebrations-erupt-in-societies-after-india-s-victory-in-the-asia-cup-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: एशिया कप में भारत की जीत के बाद सोसाइटियों में मना जश्न, लगे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: एशिया कप में भारत की जीत के बाद सोसाइटियों में मना जश्न, लगे भारत माता के जयकारे
Mon, 29 Sep 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:25 AM IST
सार
भारत की जीत होने से शहर में दिवाली से पहले ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दुर्गा पंडाल में जीत का जश्न मनाया गया। युवाओं ने दिवाली से पहले पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
जीत की खुशी..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। भारत की जीत होने से शहर में दिवाली से पहले ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दुर्गा पंडाल में जीत का जश्न मनाया गया। युवाओं ने दिवाली से पहले पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
युवाओं का कहना है कि भारत से पाकिस्तान किसी भी स्तर पर जीत नहीं सकता। भारत ने पाकिस्तान को हराकर यह साबित कर दिया है कि हम सबसे आगे हैं। किसी भी क्षेत्र में भारत के योद्धा पीछे नहीं हैं। चाहे वह क्रिकेट में खिलाड़ी हो या फिर सेना के जवान।
विज्ञापन
मैच फंसने के दौरान शहर के लोगों की सांसें थम गई थीं। लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि इंडिया को फिर से एक बार जीत मिले। अरिहंत आर्डन सोसाइटी में रहने वाले निशीथ चतुर्वेदी ने बताया कि समिति में जश्न का माहौल है। दिवाली से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने देश को तोहफा दिया है।
विज्ञापन
सोसाइटी में मैच देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। सभी सोसाइटी के नागरिकों ने एक साथ बैठकर मैच को देखा। वहीं सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले विनय और गुंजन ने बताया कि फाइनल मैच देखने के लिए वह काफी उत्साहित थे। देश के खिलाड़ियों ने एक महीने पहले ही देश को दिवाली का तोहफा दे दिया है।