फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida bank robbery: Seven minute incident, siren ringing for eight minutes, no one came for help

ग्रेटर नोएडा बैंक लूट : सात मिनट की वारदात, आठ मिनट तक बजा सायरन, मदद को कोई नहीं आया

Tue, 06 Oct 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 06 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida bank robbery: Seven minute incident, siren ringing for eight minutes, no one came for help
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इंडियन बैंक की शाखा यथार्थ अस्पताल के पास एक शॉपिंग कांप्लेक्स की प्रथम मंजिल पर है। इस स्थान पर दिन में काफी भीड़ रहती है। आसपास में बैंक अन्य प्रतिष्ठान के अलावा शराब का ठेका भी है।

विज्ञापन


प्रबंधक विपिन खरवार ने बताया कि बदमाशों ने लगभग सात मिनट तक बैंक में वारदात अंजाम दी। सुरक्षाकर्मी पर हमला होते ही कैशियर आयुषी ने सायरन बजा दिया था जो बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद तक बजता रहा, लेकिन बैंक में पुलिस या अन्य लोग मदद के लिए नहीं पहुंचे। बदमाशों के बाद में कॉल करने पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। 
विज्ञापन


वहीं, डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश दोपहर 3:06 बजे पर बैंक में दाखिल हुए और 3:13 बजे बाहर निकल गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि वारदात के दौरान एक लुटेरे का मोबाइल बैंक में गिर गया था। इसके बावजूद वह दराज आदि खंगालने में जुटा रहा। वारदात के बाद जाते समय वह अपना मोबाइल लेने के लिए सीढ़ियों से लौटकर बैंक पहुंचा और मोबाइल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर आए थे बदमाश
शॉपिंग कांप्लेक्स के बाहर लोगों ने जानकारी दी है कि तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाश बाइक खड़ी कर बैंक में गए और वारदात के बाद लूटी गई रकम एक बैग में लेकर भाग गए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक संदिग्ध दूसरी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। दो बदमाश मास्क लगाकर आए थे। वहीं, एक बदमाश ने काले रंग का नकाब जैसा बड़ा मास्क लगाया हुआ था। बदमाश स्थानीय भाषा बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed