ग्रेनो प्राधिकरण की मेहरबानीः आम्रपाली को 377 करोड़ में ही दे दी 2200 करोड़ की 306 एकड़ जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शुरू से ही मेहरबान रहा है। प्राधिकरण ने 2010 में सिर्फ 376.85 करोड़ रुपये लेकर 305 एकड़ जमीन आवंटित कर दी जबकि उसी समय जमीन की कीमत 2193 करोड़ रुपये थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक 2010 में आम्रपाली स्मार्ट सिटी, लेजर वैली वन, लेजर वैली टू, टेकजोन फोर, सेंचुरियन पार्क व ड्रीम वैली प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित की, जबकि अल्ट्रा होम्स प्रोजेक्ट को 2009 में जमीन आवंटित कर दी गई।
इन परियोजनाओं के लिए कुल 306 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई, जिसकी कीमत 2193 करोड़ रुपये थी, लेकिन आम्रपाली ने आवंटन रकम और कुछ किस्त देने के बाद पैसा जमा नहीं किया। उसने कुल 376.85 करोड़ रुपये जमा किए। इसके बावजूद प्राधिकरण ने उस समय कोई कदम नहीं उठाया।
आवंटन रकम पर चक्रवृद्धि ब्याज लगता रहा। अब तक आम्रपाली पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 1246 करोड़ रुपये ब्याज चढ़ चुका है, जबकि उस समय प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बिल्डर ग्रेटर नोएडा के 32 हजार फ्लैट खरीदारों से किस्त लेता रहा, लेकिन प्रोजेक्ट के निर्माण में नहीं लगाए। नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार कहते हैं कि प्राधिकरण अगर उसी समय चेत गया होता तो आज खरीदार अपने घर के लिए इस तरह न जूझ रहे होते। वे कहते हैं कि इस समस्या को लेकर कई बार प्राधिकरण को पत्र भी लिखा गया, लेकिन तब भी प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रोजेक्ट का नाम सेक्टर एरिया (मूल रकम करोड़ में)
स्मार्ट सिटी फोर 60.65 400
लेजर वैली वन टेकजोन फोर 26.24 171
लेजर वैली टू टेकजोन फोर 95.53 660
सेंचुरियन पार्क टेकजोन फोर 56.5 442
ड्रीम वैली टेकजोन फोर 64.32 503
अल्ट्रा होम्स चाई फाइव 2.46 13.71
नोट - आम्रपगाली को आवंटित एरिया एकड़ में और रकम करोड़ रुपये में है। यह आवंटन के समय की रकम है। इस रकम पर ब्याज अलग से है।