फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Annoyed daughter suicide

ग्रेटर नोएडा: फोन लेकर काम पर चले गए पिता, बेटी ने दे दी जान

Wed, 02 Dec 2020 05:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Dec 2020 05:11 PM IST
सार

  • गाने सुनने की कर रही थी जिद, नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Greater Noida: Annoyed daughter suicide
फांसी का फंदा

विस्तार

कासना कस्बे में सोमवार को मोबाइल में गाने सुनने के लिए किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी पिता से मोबाइल घर पर छोड़कर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह फोन लेकर ड्यूटी पर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कासना थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी मनोज कुमार कासना कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मनोज की बेटी दृष्टि (14) ने पिता से कहा कि उसे गाने सुनने हैं। ऐसे में वह फोन घर पर छोड़कर जाएं, लेकिन वह फोन लेकर चले गए। इससे नाराज होकर दृष्टि ने पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed