फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida- 50 thousand poor people will get house under Prime Minister Housing Scheme

ग्रेटर नोएडा: 50 हजार गरीबों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आशियाना

Thu, 30 Aug 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 30 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida- 50 thousand poor people will get house under Prime Minister Housing Scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 50 हजार लोगों को अब छत मिल सकेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा व यूपीएसआईडीसी को 50 हजार घर बनाने का लक्ष्य दिया है। इस पर जल्द काम शुरू होने के आसार हैं। इसमें आवंटियों को 2.5 लाख रुपये की छूट भी मिलेगी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में भी शहरी गरीबों को मकान देने की कवायद शुरू की गई है। जनपद में शहरी गरीबों के लिए 50 हजार मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। ये मकान नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण और यूपीएसआईडीसी बनाएंगे। इसकी कवायद प्रशासन और सभी प्राधिकरणों ने शुरू कर दी है। इन मकानों का आवंटन डूडा (डिस्ट्रिक्ट अरबन डेवलपमेंट एजेंसी) के जरिये किया जाएगा।  हालांकि किस प्राधिकरण को कितने मकान बनाने हैं, इसका निर्धारण फिलहाल नहीं हो पाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहां से लक्ष्य प्राप्त होने के बाद तेजी से काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


दोबारा जारी होंगे दिशानिर्देश 
प्राधिकरणों का यह भी कहना है कि शासन ने जो दिशानिर्देश जारी किए हैं, वह आवासीय विकास प्राधिकरणों के लिए है। जनपद के तीनों प्राधिकरण औद्योगिक एक्ट के तहत बने हैं। इसलिए ये दिशानिर्देश इन पर लागू नहीं होते। इसलिए संशोधित आदेश जारी करने होंगे। इस बारे में भी शासन को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही दिशानिर्देश आने की उम्मीद है। बता दें कि गाजियाबाद में इस योजना के तहत बनने वाले फ्लैटों की कीमत करीब 4.5 लाख है। ये पांच मंजिला ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं।  
विज्ञापन


पार्थ सारथी सेन शर्मा, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि, शहरी गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। जनपद में ऐसे 50 हजार आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कितने मकान बनाने हैं। इस बारे में प्रशासन से जानकारी ली गई है। इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed