फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida 12 year old girl sexually assaulted by two man in farm case file all update

बाइक सवार दो युवकों ने 12 वर्षीय बच्ची को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, घर पर तैनात की गई पुलिस

Fri, 09 Oct 2020 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Greater noida 12 year old girl sexually assaulted by two man in farm case file all update
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी शहर में महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात हो रही है। हाथरस मामले को लेकर जनाक्रोश अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बच्ची से दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की संंवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर अब सपा नेता पीड़िता के घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की उम्र 12 साल है। आरोप है कि वह जब सात अक्तूबर की रात करीब 9.00 बजे घर से घेर(मवेशी बांधने और चारा रखने की जगह) के लिए जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने खेतों के पास बने घेर में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद उसे डरा धमका कर उसके घर के पास छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। बच्ची ने घर पहुंचकर सारी बात परिवार को बताई। आठ अक्तूबर को जब परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी आरोपी पक्ष ने उन्हें रोक लिया और फैसला कराने के लिए दबाव बनाने लगे।


उसके बाद पीड़िता के परिजन उसी रात यानी गुरुवार को करीब 9.00 बजे कोतवाली पहुंचे और दो युवकों राकेश (21) और अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed