{"_id":"65cc08b28aa38b13b60512f3","slug":"greater-noida-10th-class-student-commits-suicide-before-board-exams-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं के छात्र ने जान दी, तनाव के कारण असहज महसूस कर रहा था अनमोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं के छात्र ने जान दी, तनाव के कारण असहज महसूस कर रहा था अनमोल
Wed, 14 Feb 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:56 AM IST
सार
परीक्षा की वजह से वह कुछ तनाव में था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव जलपुरा में बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले 10वीं के छात्र ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परीक्षा की वजह से वह कुछ तनाव में था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जलपुरा में सैनी अस्पताल के पास रहने वाले राजेश बृजवासी प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा अनमोल (14) 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि परीक्षा की वजह से वह मानसिक तनाव में था। इससे वह असहज अनुभव कर रहा था। यह बात अनमोल ने अपने दोस्तों को भी बताई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर घर लोग अन्य कामों में लगे थे। इस बीच करीब 1:30 बजे अनमोल कमरे में पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जानकारी होने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वी की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।