{"_id":"6ac4f43ede1f2da65b09956f","slug":"great-poet-gopal-das-remembered-through-his-songs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158026-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महाकवि गोपाल दास को गीतों से किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महाकवि गोपाल दास को गीतों से किया गया याद
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कारवां गीतों का... नीरज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाकवि पद्म श्री गोपाल दास नीरज को उनके गीतों के जरिये याद किया गया।
कलाकारों ने नीरज के लोकप्रिय गीतों और कविताओं की प्रस्तुति दी। इनमें कारवां गुजर गया और ए भाई जरा देख के चलो जैसे गीत शामिल थे। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। साहित्य, कला, संगीत और सिनेमा जगत की हस्तियां भी इस आयोजन में शामिल हुईं। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह आयोजन ऐसे कवि को स्मरण करने का अवसर है, जिनके शब्द पीढ़ियों के दिलों में गूंजते रहेंगे। भारत एक्सप्रेस के प्रधान संपादक उपेंद्र राय ने नीरज को सदी का महाकवि बताया। उन्होंने कहा कि नीरज की रचनाएं जीवन को समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। संवाद