{"_id":"57a186a64f1c1be84f2b926e","slug":"great-jam-issue-raised-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में गूंजा महाजाम का मुद्दा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में गूंजा महाजाम का मुद्दा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला
शाहिद मेवाती/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में महाजाम को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में मंगलवार को इसकी गूंज सुनाई दी। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरते हुए हमला बोला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हवाई सर्वेक्षण को भी हवा-हवाई बताते हुए सड़क पर उतरकर जाम का सर्वे करके आम जनता के दर्द को समझने की नसीहत दी। इस पहले सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं। मंगलवार को इनेलो भी विरोध में रही।
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुड़गांव के महाजाम और जलभराव का मुद्दा उठाते हुए सरकार से द्वारका एक्सप्रेसवे और हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर समेत अन्य परियोजनाओं का जल्द से जल्द काम पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएचएआई पर ठीकरा फोड़ने की बजाय सरकार को इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने पूछा कि हीरो होंडा चौक पर 2013 में मंजूर कराए गए फ्लाईओवर के काम का टेंडर 2 फरवरी, 2014 को अलॉट हो चुका था। बस इसका काम शुरू कराना था जो आज तक क्यों शुरू नहीं किया गया। द्वारका को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का काम आज तक पूरा क्यों नहीं कराया गया। बादशाहपुर ड्रेन की सफाई हर साल समय से होती थी और मानसून से पहले ही हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर काम पूरा करते थे, लेकिन इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया।