{"_id":"200682e3d2bf7353290185400c535393","slug":"great-fire-of-kerosene-oil-depot-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में केरोसिन ऑयल डिपो में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में केरोसिन ऑयल डिपो में भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मंगलवार दोपहर केरोसिन ऑयल डिपो में भीषण आग गई। आग ने पास की तीन दुकानों के अलावा पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में ऑयल डिपो मालिक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गांधी नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रताप गली, भगवानदास कोठी, गांधी नगर स्थित ऑयल के डिपो में आग लग गई है। केरोसिन की वजह से आग ने फौरन विकराल रूप धारण कर लिया। आग से पड़ोस में दो पेंट व एक गारमेंट की दुकान भी उसकी चपेट में आ गईं। ऑयल डिपो के ऊपरी तीन मंजिलों पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का गोदाम था।
विज्ञापन
हादसे में ऑयल डिपो मालिक हरेंद्र गुप्ता (72) उनके यहां काम करने वाला राहुल (27) व एक अन्य बुरी तरह झुलस गए। शाम करीब 7:15 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया गया। इधर, शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑयल डिपो के पास हलवाई की दुकान है। वहां एलपीजी सिलेंडर में उठी चिंगारी की वजह से आग लगी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन