फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grape four restrictions imposed again due to increase in pollution in Delhi

दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 लागू: प्रदूषण बढ़ा... स्कूलों के लिए भी यह आदेश जारी; जानें क्या-क्या रहेगी पाबंदी

Wed, 15 Jan 2025 07:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक, सीएनजी व बीएस-4 डीजल वाहनों को छोड़कर, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-जरूरी हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। खुले में कचरा जलाने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Grape four restrictions imposed again due to increase in pollution in Delhi
प्रदूषण बढ़ने से ग्रैप-4 लागू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े वायु प्रदूषण के चलते ग्रैप-4 की पाबांदियां लागू कर दी गई हैं। इसके तहत राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवरों, बिजली लाइनों, पाइपलाइनों व सार्वजनिक परियोजनाओं समेत सभी निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। इलेक्ट्रिक, सीएनजी व बीएस-4 डीजल वाहनों को छोड़कर, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-जरूरी हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। उधर, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 10वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

क्या-क्या पाबंदियां लागू होंगी 
कारखानों, निर्माण कार्यों यातायात पर कड़ी पाबंदियां रहेगी। दिल्ली में ट्रक लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को प्रवेश नही मिलेगा। सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ कामों पर प्रतिबंध रहेगा। कच्ची सड़कों पर वहां आवागमन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। खुले में कचरा जलाने पर रोक रहेगी, पॉलीथिन और प्रदूषणकारी पदार्थों का उपयोग भी प्रतिबंधित रहता है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आदेश में कहा है कि  एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को कक्षा नौ और 11वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों में 'हाइब्रिड मोड' यानी भौतिक और ऑनलाइन दोनों मोड में कक्षाएं संचालित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा की वजह से दृश्यता भी घट गई
मौसम विभाग ने बताया कि भारतीय समयानुसार आज यानि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग इलाके में मध्यम कोहरे के साथ हवा शांत रही। वहीं जबकि न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed