फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grabbed her and raped from the school gate

स्कूल के गेट से उठा लाया बच्ची और लूट लिया सबकुछ

Fri, 27 Feb 2015 08:18 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Grabbed her and raped from the school gate

बेटी की सहपाठी को जबरन उठा ले जाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान ले लेने की धमकी देते हुए आरोपी रोती हुई बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने स्कूल पहुंच कर टीचर को आपबीती सुनाई। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची थोड़ी ही दूर स्थित एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पड़ोसी गांव का रहने वाला शारदा सोनी अपनी बेटी और बेटे को छोड़ने आया था।

बेटी को स्कूल छोड़ा और 11 साल की बच्ची उठा लाया

Grabbed her and raped from the school gate

बच्ची के मुताबिक शारदा ने उसके साथ पढ़ने वाली अपनी बेटी और बेटे को स्कूल के अंदर भेज दिया और उसे पकड़ लिया। बच्ची का मुंह दबा कर उसे स्कूल से थोड़ी दूरी पर स्थित अपनी टेलरिंग शॉप पर ले गया।

पीड़िता का आरोप है कि यहां शारदा ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ पीड़िता के हाथ पर दस रुपये रख कर उसे भगा दिया। स्कूल पहुंच कर बच्ची ने शिक्षक को घटना की जानकारी दी।

शिक्षक ने 1091 पर पुलिस को सूचना दी। सूरजकुंड पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको मेडिकल के लिए भिजवा दिया। इस दौरान गांव में पुलिस की आवाजाही बढ़ती देख आरोपी फरार होने की तैयार कर रहा था कि पकड़ा गया। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed