फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Govt alerts on Chikungunya, given the trust in high level meeting

चिकनगुनिया पर अलर्ट हुई सरकार, हाईलेवल मीटिंग के बाद दिया भरोसा

Thu, 15 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govt alerts on Chikungunya, given the trust in high level meeting
जेपी नड्डा - फोटो : amar ujala

दिल्ली- एनसीआर में चिकनगुनिया और डेंगू की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी एजेंसियों, सरकार व स्थानीय निकायों के साथ समन्वय कर पूरी गति से बीमारियों की रोकथाम के लिए काम करें। 

विज्ञापन


हालांकि इस बैठक में नहीं बुलाने की बात कहने के बाद जे.पी.नड्डा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से बातचीत की और बताया कि यह बैठक स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया कि डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए केंद्र से हरसंभव मदद दी जाएगी। इससे पहले उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों के अलावा नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में च्छर मारने वाली दवाओं की मांग बढ़ी

Govt alerts on Chikungunya, given the trust in high level meeting
डेंगू - फोटो : file photo

डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामले की वजह से दिल्ली में मच्छर मारने वाली दवाओं की मांग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। पिछले कुछ सप्ताह में मच्छर मारने वाली अलग-अलग तरह की दवाओं और मच्छर से बचने के लिए शरीर पर लगाने वाले लोशन की मांग भी बढ़ी है। 

पिछले दिनों एसोचैम ने अपनी रिपोर्ट में भी कहा था कि मच्छर मारने वाली दवाओं की मांग करीब 40-50 फीसदी तक बढ़ी है। इसके अलावा मच्छर मारने वाली खुशबूदार अगरबत्ती, इलेक्ट्रिक मशीन व मच्छरदानी की बिक्री भी बढ़ी है।

दिल्ली सरकार और निगम के अस्पतालों में भी पिछले कुछ समय में काफी मच्छरदानी की खरीद की गई है। मालवीय नगर स्थित केयर केमिस्ट स्टोर के लक्ष्मण ने बताया कि पिछले एक महीने से मच्छर मारने वाली दवाओं की मांग में पचास फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed