फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government should take strict action, BJP leader Arun Govil on Mahadev Betting App case

Mahadev Betting App case: 'सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए', महादेव बेटिंग ऐप मामले पर बोले अरुण गोविल

Sat, 05 Apr 2025 07:55 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई. नई दिल्ली
एएनआई. नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Apr 2025 07:55 AM IST
सार

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा है कि सरकार को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Government should take strict action, BJP leader Arun Govil on Mahadev Betting App case
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार को कहा कि महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


गोविल ने कहा, "महादेव ऐप विवादों में रहा है और बॉलीवुड से लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं तक से इस मामले में पूछताछ की गई है। सरकार को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। युवा देश का भविष्य हैं और अगर वे इसमें शामिल हो रहे हैं, आत्महत्या कर रहे हैं, तो देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं होगा। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाल में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को एक आरोपी के रूप में नामित किया है। सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं। सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में दर्ज एफआईआर में बघेल का नाम शामिल था। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से इस मामले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: Heat Wave: उत्तर पश्चिम भारत में छह दिन लू, हिमाचल से हरियाणा तक आसमान से बरसेगी आग; दक्षिण भारत में बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed