फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government seeks suggestions from traders regarding Master Plan 2041 for Delhi

दिल्ली : मास्टर प्लान 2041 को लेकर सरकार ने व्यापारियों से मांगा सुझाव

Fri, 06 Aug 2021 02:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Aug 2021 02:48 PM IST
सार

  • अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री से मिला

विज्ञापन
Government seeks suggestions from traders regarding Master Plan 2041 for Delhi
कनॉट प्लेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली मास्टर प्लान को लेकर दिल्ली के व्यापारिक वर्ग भी सक्रिय हो गए है। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए जाने वाले मास्टर प्लान 2041 को लेकर व्यापारियों ने भी कई सुझाव पेश किए है। इसे लेकर व्यापारियों का प्रतिनधिमंडल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मिला। सिसोदिया ने बैठक के दौरान एक हफ्ते में सुझाव देने को कहा।

विज्ञापन


दिल्ली में मास्टर प्लान 2041 को लेकर जद्दोजहद जारी है। इसे लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण लोगों से सुझाव ले रहा है, इसी को लेकर दिल्ली के व्यापारी भी जागरूक हो गए हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली के व्यापारियों के मुद्दों को भी मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने की मांग की। 
विज्ञापन


व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि बैठक में उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि दिल्ली सरकार उनके विषयों को डीडीए के सामने रखे।  गोयल ने यह भी कहा कि डीडीए ने जो मास्टर प्लान 2041 का खाका तैयार किया है वो  नई बोतल में पुरानी शराब जैसा है। इसमें कई फेरबदल की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को दिया सुझाव
1. दिल्ली में गोदामों और वेयरहाउस के लिए एक ठोस पॉलिसी मास्टर प्लान में बननी चाहिए।
2. कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, सदर बाजार रोडमैप बनाया जाए।
3. पुरानी दिल्ली के बाजारों से होलसेल एक्टिविटी को शिफ्ट करने की बात नये मास्टर प्लान में की गई है  लेकिन उसके लिए कोई समय सीमा और जगह निर्धारित नहीं की गई है जबकि जिन बाजारों को पहले शिफ्ट किया जाना था उनको भी अभी तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
4. दिल्ली के बड़े बड़े बाजारों में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस प्लान होना चाहिए।
5. कनवर्जन चार्ज को लेकर सील की गई दुकान को डीसील करने का प्रावधान होना चाहिए।
6. वेडिंग फेयर, नाइट शॉपिंग को बढ़ावा देने वाली योजना बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed