{"_id":"a7eee14ac4f4072b2f3c4c7adb42fa59","slug":"government-school-will-get-ranking-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूलों की भी तैयार होगी रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी स्कूलों की भी तैयार होगी रैंकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 30 Apr 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों की छवि और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अब इन स्कूलों की रैंकिंग तैयार होगी। इसे हर ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के नोडल अधिकारी और उत्तर प्रदेश शासन के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने कहा कि जनपद में जो सरकारी स्कूल हैं उनकी छवि सुधारने और स्कूलों में अच्छी पढ़ाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तर पर स्कूलों की रैंकिंग की जाए।
विज्ञापन
अध्यापक अपने दायित्व के प्रति सचेत रहें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों को समय से पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलों को क्षति हुई है। उन्हें सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए भी विभागीय अधिकारी समय रहते पूर्ण तैयारी कर लें और अभियान चलाकर उनके पशुओं का टीकाकरण कार्य भी संपन्न कराएं।
इस मौके पर जिलाधिकारी एनपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त) महेंद्र प्रसाद, शिशिर सिंह, उपजिलाधिकारी (सदर) बच्चू सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश चंद शुक्ला समेत जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
प्रमुख सचिव ने कहा कि भूगर्भ जल बचाने के लिए जनपद में चयनित तालाबों को चिह्नित करते हुए उनका सौंदर्यीकरण कराने की योजना भी बनाई जाए, ताकि कि सभी तालाब यथास्थिति में बने रहे और आने वाली पीढ़ी के लिए भूजल की कमी न होने पाए। अगर किसी स्थान पर पानी की जांच में पेयजल सही नहीं पाया जाए तो उसके लिए रणनीति बनाकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।
चीती गांव के मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने दनकौर ब्लाक के चीती ग्राम में 3 करोड़ 2 लाख रुपये की धनराशि से तैयार हो रहे मॉडल स्कूल का भी निरीक्षण किया।