फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government policies will now promote folk songs

अब लोक गीत करेंगे सरकारी नीतियों का प्रचार 

Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Government policies will now promote folk songs
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। यह कार्य 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


इसके तहत विभाग की भजन मंडलियां विभिन्न गांवों में जाकर लोक गीतों के माध्यम से सरकारी नीतियों का प्रचार करेंगी।  लोक कलाकार स्थानीय भाषा में ही अपनी प्रस्तुति देंगे ताकि ग्रामीण इसमें पूरी दिलचस्पी ले सकें। सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों और अभियानों से जनता को अवगत कराया जाएगा।   
विज्ञापन


विशेष प्रचार अभियान के दौरान विभाग की मंडलियां गांवों में सरपंच पंच या किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क कर सार्वजनिक स्थान पर अपने कार्यक्रम देंगी। विभाग की ड्रामा पार्टियां नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान में भजन मंडली व ड्रामा पार्टी जिले के सभी गांव को कवर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियां एक दिन में दो-दो कार्यक्रम देंगी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों द्वारा इनके कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed