{"_id":"6a15bae1e3d391e973073060","slug":"government-on-alert-ahead-of-bakrid-rapid-response-teams-formed-in-13-districts-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138156-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बकरीद से पहले सरकार अलर्ट, 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बकरीद से पहले सरकार अलर्ट, 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बकरीद के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राजधानी में पशु कल्याण कानूनों और सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (आरआरटी) का गठन किया है। इन टीमों ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, मध्य उत्तर, मध्य जिला, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के विभिन्न इलाकों और बाजारों का निरीक्षण कर लोगों को सरकार की एडवायजरी के प्रति जागरूक किया।
दिल्ली सरकार की पशुपालन इकाई की इन टीमों ने पशुपालकों, पशु व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से पशुओं के परिवहन, खरीद-बिक्री, देखभाल और प्रबंधन से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान टीमों ने लोगों को बताया कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जिला प्रभारी और उपनिदेशकों के नेतृत्व में गठित टीमों को क्षेत्रीय गतिविधियों की निगरानी, पशुओं के परिवहन और प्रबंधन की जांच तथा पशु कल्याण मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की एडवायजरी में स्पष्ट है कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्थानों पर ही की जा सकती है। सड़कों, गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध है और दिल्लीवासियों को इस नियम के पालन में सहयोग करना चाहिए।