फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government is serious about Ayushman Bharat

11 करोड़ परिवार को मिलेगा फैमिली हेल्थ कार्ड, सरकार ने जारी किया टेंडर

Thu, 19 Jul 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government is serious about  Ayushman Bharat
Ayushman bharat
दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना आयुष्मान भारत को लेकर सरकार गंभीर है। विभिन्न राज्यों से लाभार्थियों की सूची मिलने के बाद सरकार देश के 11 करोड़ परिवार को फैमिली हेल्थ कार्ड स्पीट पोस्ट से घर भेजेगी। इसके लिए बाकायदा टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस कार्ड के साथ लाभार्थियों को एक पत्र में इसके इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी। इसके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल लाभार्थी अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।       
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फैमिली हेल्थ कार्ड से इलाज कराने को अस्पताल में मौजूद स्टॉफ डिजिटल आयुष्मान भारत सॉफ्टवेयर की मदद से लाभार्थी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। साथ ही लाभार्थी के परिवार के सदस्यों का एकल आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

    
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही एकल कार्ड के लिए भी टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। फैमिली हेल्थ कार्ड एक तरह से आयुष्मान भारत के लिए लाभार्थी का पहचान पत्र होगा। वहीं, आयुष्मान भारत के लिए परिवार की संख्या और आयु को सीमित नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैमिली कार्ड पाने वालों की संख्या में यूपी के बाद पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश का स्थान है। पश्चिम बंगाल की लाभार्थियों की सूची लगभग 1.11 करोड़ हैं। वहीं, मध्य प्रदेश से 1.10 करोड़ है। इसके बाद बिहार का नंबर आता है, जहां से 1.08 करोड़ लाभार्थियों को शामिल किया गया है।       


आयुष्मान भारत के लिए राज्यवार लाभार्थी      
मंत्रालय के अनुसार यूपी और पश्चिम बंगाल के 1.18, एमपी के 1.10 और बिहार के 1.8 करोड़ लोग आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थी सूची में है। जबकि गुजरात के 87 लाख, महाराष्ट्र के 83, तमिलनाडू के 77, असम के 64, उड़ीसा के 61 और राजस्थान के करीब 59 लाख लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed