{"_id":"5cfb0d6dbdec22076c4eeafe","slug":"government-employee-who-cheat-on-the-name-of-getting-air-tickets-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टिकट दिलाने के नाम पर ठगने वाला सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर टिकट दिलाने के नाम पर ठगने वाला सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Arrest
सीआईएसएफ ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी को एयर टिकट दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के मामले में पकड़ा है। सीआईएसएफ ने आरोपी को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
उसके पास से सीआईएसएफ ने आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, 18 हजार रुपये और नेपाली करेंसी बरामद की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान जौनपुर (यूपी) निवासी अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में सीआईएसएफ को कई यात्रियों ने शिकायत दी थी कि एक शख्स ने खुद को एयरलाइन बुकिंग एजेंट बताकर टिकट दिलाने का भरोसा देकर ठगी की है। आरोपी लोगों से रुपये लेकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन