फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gotakhor in search of student

छात्र की तलाश में जुटे नेवी के गोताखोर, फिर हंगामा

Wed, 23 Dec 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
gotakhor in search of student

बाईपास रोड पर सेक्टर-29 के पास मंगलवार को आगरा नहर में कूदे 14 वर्षीय छात्र की तलाश जारी है। 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने नेवी के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, गुस्साए छात्रों और परिजनों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया। बुधवार सुबह स्कूल के बाहर और प्रिंसिपल के घर पर तोड़फोड़ और पथराव किया गया।

ऐहतियातन पुलिस को स्कूल और प्रिंसिपल आवास के बाहर सुरक्षा तैनात करनी पड़ी। उधर, नहर में डूबे छात्र के पिता की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को हुई घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बुधवार की छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, अचानक घोषित हुई छुट्टी की जानकारी सभी छात्रों को नहीं मिल पाई। सुबह छात्र स्कूल पहुंचे तो जानकारी मिली। वहीं, घटना से गुस्साए छात्रों और अन्य लोगों ने स्कूल के बाहर एकत्र होकर जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और स्कूल के बाहर रखा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारी सेक्टर-29 स्थित स्कूल के प्रिंसिपल के घर पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ कर दी। इससे घर के शीशे टूट गए। उधर, पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश में दूसरे दिन भी जुटी रही। ओल्ड थाना एसएचओ ने बताया कि तलाश अभियान जारी है।

जिस स्थान पर घटना हुई है, उससे आगे काफी दूर तक तलाश की गई है। इस मामले में मंगलवार को छात्र के पिता राजेश्वर की शिकायत पर ओल्ड थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में पिता ने कहा है कि स्कूल में एक अध्यापक के डांटने पर उसके बेटे ने नहर में छलांग लगाई है।

ज्ञात हो कि  मंगलवार को भूड़ कॉलोनी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाला नौवीं कक्षा का छात्र सूरज स्कूल गया था। बाद में सूचना मिली कि सूरज सेक्टर-29 के पास नहर में कूद गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व छात्रों ने बाईपास रोड जाम कर दिया था।


इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। एमवीएम स्कूल के चेयरमैन टीएस दलाल का कहना है कि छात्र को डांटा नहीं गया था। उसके पिता को बुलाकर उसकी शिकायत की गई थी। तोड़फोड़ करने वालों में असामाजिक तत्वों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed