फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Google have 4 lakh 29 thousand crore rupies business from India

गूगल पर चल रहा है केस 'भारत से अरबों की कमाई का आरोप'

Tue, 15 Mar 2016 06:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 06:46 AM IST
विज्ञापन
Google have 4 lakh 29 thousand crore rupies business from India
गूगल

गूगल ने हाईकोर्ट के समक्ष तर्क रखा कि उसने केंद्र सरकार से जो भी एग्रीमेंट किया है उसके तहत किसी भी प्रकार का राजस्व एकत्रित नहीं कर रहा।

विज्ञापन


वहीं मामले में याचिकाकर्ता ने इस तर्क को गलत बताते हुए कहा कि गूगल भारत में अरबों रुपये का राजस्व एकत्रित कर रहा है।  अदालत ने इस मुद्दे पर गूगल व केंद्र सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की खंडपीठ प्रधानमंत्री कार्यालय समेत अन्य मंत्रालयों के सोशल मीडिया के उपयोग करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश

Google have 4 lakh 29 thousand crore rupies business from India
कोर्ट - फोटो : file photo

सुनवाई के दौरान गूगल ने अपना जवाब पेश करते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ किए गए एग्रीमेंट के आधार पर वह कोई राजस्व अर्जित नहीं कर रही है। वहीं, इससे उसका कोई अन्य लाभ भी नहीं है।

ऐसे में सरकार को राजस्व में साझेदारी रखने का मतलब ही नहीं उठता। याचिकाकर्ता भाजपा नेता गोविंदाचार्य के वकील विराग गुप्ता ने अदालत को बताया कि गूगल भारत से 4 लाख 29 हजार करोड़ रुपये की कमाई करती है और केंद्र सरकार द्वारा पेश शपथपत्र के अनुसार वह मात्र 81 लाख रुपये का कर भर रही है।

अदालत ने याचिकाकर्ता के हलफनामे पर गूगल को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 27 अप्रैल तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed