{"_id":"5c1ac0fbbdec2256c93f760f","slug":"google-had-to-search-number-of-paytm-woman-lost-98-thousand-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल से पेटीएम का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, गायब हो गए 98 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल से पेटीएम का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, गायब हो गए 98 हजार
Thu, 20 Dec 2018 03:36 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Dec 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप गूगल की मदद लेकर किसी बैंक या अन्य किसी ई-वॉलेट का कस्टमर केयर नंबर लेते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कोई शातिर बदमाश आपको ठग ले। सीमापुरी में एक युवती के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। गूगल पर पेटीएम का कस्टमर केयर नंबर लेकर बातचीत करना उसे महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़िता के खाते से ऑन लाइन 98 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता वीएस वृंदा परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहती हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। पिछले दिनों उनके पेटीएम खाते में कुछ गड़बड़ी हुई तो उन्होंने गूगल पर सर्च कर पेटीएम के कस्टमर केयर का नंबर लिया। पीड़िता को गूगल सर्च करने पर एक नंबर मिला।
विज्ञापन
उस नंबर पर पीड़िता ने कॉल किया तो आरोपी ने उसकी समस्या का समाधान करने की बात कही। आरोपी ने कहा कि उसे अपने डेबिट कार्ड की डिटेल बतानी होगी। इसी आधार पर आरोपी ने पीड़िता से उसके कार्ड की एक्सपायरी और कार्ड के आखिरी चार नंबर पूछ लिए।
कुछ ही देर बात पीड़िता के बैंक खाते से 98 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। छानबीन करने पर पता चला कि किसी बदमाश ने गूगल पर पेटीएम कस्टमर केयर के नाम से अपना फर्जी नंबर डाला हुआ था।
घटना 13 दिसंबर को हुई। पीड़िता ने उसी दिन मामले की सूचना सीमापुरी थाने में की। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अब तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस अब भी जांच करने की बात कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।