{"_id":"69cfd04693b8659dc20e7fde","slug":"goodwill-fc-defeated-uttarakhand-fc-1-0-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130733-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुडविल एफसी ने उत्तराखंड एफसी को 1-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुडविल एफसी ने उत्तराखंड एफसी को 1-0 से दी शिकस्त
विज्ञापन
नई दिल्ली। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में गुडविल एफसी ने उत्तराखंड एफसी पर 1-0 से जीत दर्ज की। मैच का फैसला अंतिम सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले हुआ, जिसने दर्शकों की सांसें रोक दीं। निर्धारित 90 मिनट के खेल तक दोनों टीमें एक-दूसरे के अभेद्य डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं। मुकाबला जब गोलरहित ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी इंजरी टाइम (अतिरिक्त समय) के तीसरे मिनट (90+3) में गुडविल एफसी के देवेंद्र ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
गुडविल एफसी की ओर से पंकज, शाहनवेज और कप्तान ने रक्षापंक्ति में दीवार बनकर उत्तराखंड के हमलों को नाकाम किया। वहीं, उत्तराखंड एफसी की ओर से गोलकीपर तनुश और कप्तान क्राउज ने भी बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन वे देवेंद्र के सटीक प्रहार को रोकने में असफल रहे। इस जीत के साथ गुडविल एफसी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।