{"_id":"764c3a7009b7ee98791da8470a001e41","slug":"good-news-in-two-weeks-will-be-easy-way-to-aligarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते में आसान हो जाएगा अलीगढ़ तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते में आसान हो जाएगा अलीगढ़ तक का सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीकठाक रहा तो लोगों को अलीगढ़ जाना अब जल्द ही और आसान हो जाएगा। रेल बजट में घोषित पलवल-दिल्ली-अलीगढ़ शटल गाड़ी दो सप्ताह में दौड़ने वाली है। उत्तर रेलवे के डीआरएम अनुराग सचान ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वह ओल्ड स्टेशन पर आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 2014-15 के रेल बजट में तत्कालीन रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने पलवल से अलीगढ़ के बीच एक मेमू शटल चलाने की घोषणा की थी। रेलवे इस गाड़ी की संख्या और टाइम टेबल जारी कर चुकी है। पत्रकारवार्ता में सचान ने बताया कि शटल चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही इसे पटरी पर दौड़ा दी जाएगी। अभी तक पलवल से अलीगढ़ के लिए सीधे कोई रेल सेवा नहीं है। पलवलवासियों को अलीगढ़ जाने के लिए या तो रोडवेज का सहारा लेते हैं या फिर नई दिल्ली आकर वहां से अलीगढ़ जाते हैं। इस गाड़ी के शुरू होने के बाद दोनों जिलों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
शटल चलने से कई गाड़ियों को पकड़ने में होगी सुविधा
पलवल-अलीगढ़ शटल के चलने से यहां रहने वाले लोगों को कई गाड़ियां पकड़ने में आसानी होगी। क्योंकि शटल शुरू होने पर यह गाड़ी सुबह 3.50 बजे पलवल से रवाना होकर 5.20 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। ऐसे में इस शटल से सफर करने वाले पलवल, असावटी, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के यात्री, हिमालय क्वीन, शान-ए-पंजाब, चंडीगढ़ शताब्दी, लखनऊ शताब्दी व नार्थ-ईस्ट आदि गाड़ियों को आसानी से पकड़ सकते हैं। क्योंकि उक्त सभी गाड़ियां देश के विभिन्न हिस्सों में सुबह 6.30 के आसपास रवाना होती हैं।
शटल गाड़ी का ये है टाइमटेबल
गाड़ी संख्या 64167 पलवल से सुबह 3.50 बजे शुरू होगी। 4.01 बजे असावटी, 4.11 बजे बल्लभगढ़, 4.17 बजे न्यूटाउन, 4.23 बजे फरीदाबाद, 4.35 तुगलकाबाद, 4.43 ओखला, 4.50 बजे निजामुद्दीन, 5.03 बजे शिवाजी ब्रिज व 5.20 बजे नई दिल्ली। 10.30 बजे इस गाड़ी को अलीगढ़ पहुंचने का टाइम निर्धारित किया गया है। वापसी में अलीगढ़ से पलवल 64168 बनकर शाम 4.30 बजे रवाना होगी। रात 8.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से पलवल के लिए यह गाड़ी 9.00बजे रवाना होगी। 9.05 बजे शिवाजी ब्रिज, 09.09 बजे तिलक ब्रिज, 9.16 बजे निजामुद्दीन, 9.23 बजे ओखला, 9.30 बजे तुगलकाबाद, 9.42 बजे फरीदाबाद, 9.49 बजे न्यूटाउन, 9.55 बजे बल्लभगढ़, 10.07 असावटी व 10.30 पलवल पहुंचेगी।