फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   golden jubilee of haryana will make it land of investment

हरियाणा को ‘निवेश की धरती’ बनाने में मददगार होगी स्वर्ण जयंती

Wed, 26 Oct 2016 09:32 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 26 Oct 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
golden jubilee of haryana will make it land of investment
haryana 50 years - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ण जयंती समारोह के माध्यम से दुनिया भर में हरियाणा को ‘निवेश की धरती’ के रूप में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि हैपनिंग हरियाणा के दौरान निवेश के लिए आए सभी प्रस्ताव अभी तक अमल में नहीं आ सके हैं। ऐसे में यह समारोह इन निवेशकों को प्रदेश में खींच कर तो लाएगा ही साथ ही नए निवेशकों को भी आकर्षित करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि स्वर्ण जयंती समारोह प्रदेश सरकार द्वारा अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी आयोजन है। जिसकी तैयारी पिछले काफी समय से चल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब से प्रदेश में नई सरकार आई है तभी से वह निवेश पर सबसे अधिक फोकस कर रही है। लेकिन अभी तक के उसके सभी प्रयास सैद्धांतिक रहे हैं। मगर हरियाणा की 50वीं वर्षगांठ के मंच से दुनियाभर के निवेशकों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि अब उन्हें धरातल पर काफी कुछ मिलने वाला है।
विज्ञापन


मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है जो उद्योगों और निवेशकों का उत्साह बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री महनोहर लाल पहले ही बता चुके हैं कि भविष्य के लिए प्रदेश सरकार ने 50 सूत्रीय विजन तैयार किया है। जिसके बारे में समारोह के दौरान विस्तार से बताया जाएगा। सरकार को यह बात अच्छी तरह पता है कि बिना बुनियादी ढांचे को दुरुस्त  किए निवेशकों का आना संभव नहीं है। इसमें सड़क, परिवहन और बिजली मुख्य जरूरत है। इस पर काफी फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव से मानेसर होते हुए बावल तक मेट्रो की मांग काफी पुरानी है। इसकी सबसे अधिक जरूरत उद्योग जगत को है। बताया जा रहा है कि स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा होने वाली कई बड़ी घोषणाओं में से एक गुड़गांव से बावल तक हाई स्पीड मेट्रो की हो सकती है। क्योंकि पिछले कई दिनों से हाई स्पीड मेट्रो को लेकर चंडीगढ़ में बड़े अधिकारियों की बैठक हो रही है। पहले चरण में यह मेट्रो हुडा सिटी सेंटर से पंचगांव तक आने का प्रस्ताव है। जो सुभाष चौक, एसपीआर, हल्दीराम होते हुए आईएमटी से केएमपी तक लाई जाएगी।

स्वर्ण जयंती समारोह से तय होगी प्रवासी सम्मेलन की रूपरेखा

golden jubilee of haryana will make it land of investment
haryana 50 years - फोटो : अमर उजाला

मनोहर सरकार प्रदेश के विकास मेें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए वह अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों में उद्यमी बन चुके प्रवासी हरियाणा वासियों को निवेश के लिए आमंत्रित करना चाहती है। इसके लिए 11 नवंबर को गुड़गांव के लीला होटल में प्रवासी हरियाणा सम्मेलन प्रस्तावित है। बताया जा रहा है हरियाणा स्वर्ण जयंती की सफलता से ही इस सम्मेलन की रूपरेखा तय होगी।

निवेशक आकर्षित होंगे
निश्चित रूप से स्वर्ण जयंती समारोह हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से दुनिया भर में हरियाणा की जो तस्वीर बनेगी उससे निवेशक जरूर आकर्षित होंगे। उद्योग जगत को इससे काफी उम्मीद है। प्रधानमंत्री द्वारा कई बड़ी घोषणाएं होंगी जिससे प्रदेश की वर्तमान तस्वीर बदलेगी।-एसके आहूजा, महासचिव गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

उद्यमी बेहद उत्साहित
स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर उद्यमी काफी उत्साहित हैं। उम्मीद की जा रही है कि उद्योग जगत की बेहतरी के लिए यहां से कुछ बड़ी घोषणा होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार हाई स्पीड मेट्रो के मानेसर तक पहुंचने की घोषण जरूर होगी। अगर ऐसा हुआ तो उद्योगों के लिए यह लाइफलाइन से कम नहीं होगा। नए उद्योग को लगाने के लिए लैंड से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी यह समारोह कोई सुखद संदेश लेकर आएगा।-मनोज त्यागी, महासचिव आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

बड़ी घोषणा की उम्मीद
हरियाणा के गठन की 50वीं वर्षगांठ को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है। गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा बड़ी घोषणा की उम्मीद जताई रही है। जिससे उद्योगों व निवेशकों का मनोबल बढ़ सके।-परवीन यादव, अध्यक्ष गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed