फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gold medalist Manjits friend caught crook on airport

स्वर्ण पदक विजेता मंजीत के दोस्त ने एयरपोर्ट पर बदमाश को दबोचा, पर्स लेकर भाग रहा था

Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gold medalist Manjits friend caught crook on airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

जकार्ता से स्वर्ण पदक जीत कर आए मंजीत चहल के एक दोस्त ने सोमवार रात इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एक बदमाश को दबोच लिया। चहल के स्वागत के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक बदमाश उसके दोस्त की जेब से पर्स निकालने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देवीलाल(39) सपरिवार गांव उचाना, जींद, हरियाणा में रहता है। वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत था लेकिन अब वह खेतीबाड़ी करता है। देवीलाल सोमवार रात अपने कुछ साथियों के साथ जकार्ता में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले अपने दोस्त मंजीत चहल का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट आया था।  
विज्ञापन

स्वागत के दौरान टर्मिनल तीन के आगमन गेट संख्या छह पर काफी भीड़ हो गई। इसी दौरान एक शख्स देवीलाल की जेब में हाथ डालकर पर्स निकालने की कोशिश करने लगा।

अहसास होने पर देवीलाल ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी सलीम(51) के रूप में हुई है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed