फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gold medalist in Olympics will get Rs 3 crore from Delhi governments

दिल्ली कैबिनेट ने लिया फैसला, ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले को मिलेगा 3 करोड़ इनाम

Wed, 29 Aug 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Wed, 29 Aug 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
gold medalist in Olympics will get Rs 3 crore from Delhi governments
arvind kejriwal

दिल्ली में खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया। ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाले को दिल्ली के खिलाड़ी सरकार से तीन करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


एशियन गेम्स के गोल्ड विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव मंजूर किया गया। खिलाड़ियों को यह बतौर प्रोत्साहन राशि शिक्षा विभाग के बजट से मिलेगी। फैसला चालू वित्त वर्ष से ही लागू होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि बीते तीन-चार साल में दिल्ली के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैराओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया है। योजना का लाभ उन खिलाड़ियों को मिलेगा, जो दिल्ली के निवासी हैं और तीन साल से लगातार यहां निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक और पैराओलंपिक अब तक गोल्ड विजेता को एक करोड़, सिल्वर पाने पर 50 लाख, ब्रोंज विजेता को 30 लाख रुपये दिए जाते थे। अब गोल्ड पर तीन, सिल्वर पर दो और बोंज पर एक करोड़ रुपये मिलेंगे। एशियन गेम्स और पैरा एशियाड में गोल्ड पर एक करोड़, सिल्वर पर 75 लाख और बोंज पर 50 लाख रुपये मिलेंगे। अब तक यह राशि क्रमश: 20 लाख, 14 लाख व 10 लाख रुपये थी।

राष्ट्रमंडल और पैराराष्ट्रमंडल में स्वर्ण पर 50 लाख रुपये

राष्ट्रमंडल और पैराराष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले को 50 लाख, सिल्वर विजेता को 40 लाख व ब्रोंज विजेता को 30 लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। अब तक यह 14 लाख, 10 लाख व छह लाख रुपये थी।

कोच की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ी
ओलंपिक गेम्स में विजेता के कोच को मिलने वाली पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए यह क्रमश: छह लाख व चार लाख रुपये होगी। पहले यह पुरस्कार तीन लाख व दो लाख रुपये था।

डीटीयू के लिये 291 करोड़ रुपये मंजूर
कैबिनेट ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के फेज-दो के पहले चरण के लिए 291.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। वहीं, आईआईटी दिल्ली कैंपस में टेक्निकल शिक्षा में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अतिरिक्त 70 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल डीटीयू में 3000 छात्रों के पढ़ने के लिये बुनियादी सुविधा का विस्तार करना है। इसके लिए बीते महीने में वित्त खर्च समिति ने 291.88 करोड़ खर्च को हरी झंडी दिखा दी थी। मंगलवार की कैबिनेट बैठक में कमेटी के प्रस्ताव का मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed