पहले पिलाई शराब फिर दोस्त संग मिलकर लूटी आबरू
जान-पहचान की दलित युवती को अपने ऑफिस में बुलाकर शराब पिलाने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के साथ आरोपी और उसके दो साथियों ने मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच एसीपी एनआईटी ने शुरू कर दी है। एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी दलित युवती घरों में झाडू़-पोछा लगाने का काम करती है।
काम के सिलसिले में उसकी जान पहचान सेक्टर-21डी में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र गुुर्जर से हो गई थी। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम वह राजा चौक के पास से जा रही थी।
रेप के बाद की मारपीट और कपड़े फाड़े
इस दौरान धर्मेंद्र और उसके साथी संजय सिंह बाइक से उसके पास आए। धर्मेंद्र उसे बाइक पर बैठा कर अपनी दुकान ले गया। यहां दुकान के ऑफिस में धर्मेंद्र और संजय ने शराब पी और उसे भी पिलाई।
इसके बाद धर्मेंद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो संजय और धर्मेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले।
पीड़िता ने एनआईटी थाने में केस दर्ज कराया। मामले की जांच कर रहे एसीपी एनआईटी रामेश्वर लांबा ने बताया कि फरार आरोपियाें की तलाश की जा रही है।