फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls who were used to deal with sleeping pills

ऐसे करते थे नींद की गोलियां देकर लड़कियों का लाखों रुपये में सौदा

Sun, 29 Jan 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 29 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Girls who were used to deal with sleeping pills
file photo - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग लड़कियों के सौदागरों और बरामद तीन लड़कियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह का नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि कई राज्यों के अलावा नेपाल में भी फैला हुआ है।
विज्ञापन



गिरोह दलालों के जरिये कई वर्ष से लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें नशीली दवा देकर सौदा कर रहा है। मामले में पुलिस गिरोह के अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। साथ ही खरीद फरोख्त की शिकार हुईं कई अन्य लड़कियों को बरामद करने की पुलिस कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन



बता दें कि सूरजपुर कोतवाली अनुज कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को नाबालिग लड़कियों को बहलाकर  सौदा करनेे वालेे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस नेे गोरखपुर (उप्र) निवासी एक व्यक्ति की तीन बेटियों के लापता होने की शिकायत पर कड़ी मशक्कत व सर्विलांस की मदद से गांव रिस्तल लोनी (गाजियाबाद) निवासी अरविंद उर्फ शाहजी, उसकी पत्नी कमलेेश उर्फ कल्लो, अरविंद के सालेे कल्लो के भाई योगेश निवासी पुख्ता बाजार जहांगीराबाद (बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाखों रुपये में लड़कियों का करते थे सौदा

Girls who were used to deal with sleeping pills
file photo - फोटो : अमर उजाला

पुलिस नेे आरोपियों के कब्जे सेे पहले एक बच्ची और दो वाहनों को बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने एक लड़की गांव खेड़ा अलवर (राजस्थान) निवासी गणेश को 3.50 लाख रुपये और दूसरी लड़की को मनोज निवासी गांव शाहबाजपुर, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) को 5.50 लाख रुपये में बेच दिया था।


वहीं तीसरी लड़की का भी आरोपियों ने तीन लाख में सौदा कर दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस नेे दोनों लड़कियों को राजस्थान और हरियाणा से बरामद कर आरोपी मनोज व गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोरखपुर निवासी महिला से एक साल पहले आरोपी महिला कल्लो की एक अस्पताल में मुलाकात हुई थी।


कल्लो ने महिला को उसकी लड़कियों को पढ़ाने का झांसा देेकर अपने साथ रख लिया था। इसके बाद आरोपी तीनों लड़कियों समेत गायब हो गए थे। तीनों लड़कियों के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी ओमीक्रॉन सेक्टर, म्यू सेक्टर में गए और यहां से सिग्मा-4 सेक्टर में गए। इसके बाद आरोपी बुलंदशहर के जहांगीराबाद में रहने लगे। 

सौदा कर कहते कि मन न लगे तो भाग आना

Girls who were used to deal with sleeping pills
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जानकारी हुई है कि आरोपी सौदा करनेे के बाद लड़कियों से कहते थेे कि अगर उनका मन वहां न लगे तो वह उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर संपर्क कर लें।

इसके बाद वह घर छोड़कर भाग निकले, वे गाड़ी लेेकर उन्हें लेने आ जाएंगे। आरोपियों के इन तीन लड़कियों के अलावा एक नेपाली लड़की के दो बार बेचने का खुलासा किया है। नेेपाली लड़की इसी तरह एक बार सौदा होने के बाद वहां से भाग आई और गिरोह नेे दोबारा दूसरी जगह सौदा कर दिया।

शनिवार को तीनों लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। दर्ज किए गए केस में दुष्कर्म की धारा भी लगेगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 
- अनुज कुमार, एसएचओ, सूरजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed