फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls learn self-defense tricks in amar ujala aparajita programme

अमर उजाला अपराजिता अभियानः एसआरसीसी में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girls learn self-defense tricks in amar ujala aparajita programme
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस के विशेषज्ञ छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। 
विज्ञापन


अमर उजाला का मकसद हर नारी को अपराजिता बनाना है ताकि प्रत्येक नारी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। इसी मकसद के साथ अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत नारी को अपराजिता बनाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें उत्तरी जिला पुलिस के विशेषज्ञ आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाएंगे। छेड़छाड़, झपटमारी, ईव टीजिंग होने की स्थिति में कैसे अपना बचाव करें, के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी जगह, किसी समय  पर खुद के साथ अप्रिय घटना होने पर रक्षा करने के संबंध में भी ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीकों की भी जानकारी देंगे। अपराजिता महिला हिंसा के विरुद्ध एक साझा आवाज है, जिसका विजन है कि हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर महिला और बच्ची का हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed