फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriend rejected his marriage proposal, then shot himself

माशूका ने शादी का प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी

Wed, 26 Feb 2014 07:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Feb 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend rejected his marriage proposal, then shot himself

शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने से आहत अरशद (23) ने प्रेमिका के घर ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार दोपहर डासना के दसदिसा मुहल्ले में हुई। उसके पेट में गोली लगी थी।

विज्ञापन


पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। वह बिजनौर जिले के बुखारा मुहल्ले का रहने वाला था। यहां विजयनगर सेक्टर-11 में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन


एक साल तक वह प्रेमिका केघर ही किराए पर रहा था। प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर उसे एक माह पहले घर से निकाल दिया गया था।

घरवालों और मसूरी पुलिस ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे वह डासना दिसदिसा मुहल्ले में प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका ने उसे चाय दी। इसके बाद उसने शादी की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर वह दूसरे कमरे में गया और चारपाई पर बैठकर पेट में गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों का हुजूम लग गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। अरशद के ममेरे भाई फाजिल ने थाने में तहरीर दी है कि उसके भाई का शव गोली लगी हालत में पड़ा मिला है।

पिस्टल कहां से आई?
एसओ ने बताया कि अरशद जुराब में इंग्लिश पिस्टल लाया था। जांच की जा रही है कि उसके पास लाइसेंसी पिस्टल कहां से आई। माना जा रहा है कि वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पिस्टल लाया होगा।

हत्या या आत्महत्या
अमूमन गोली मारकर आत्महत्या करने वाले कनपटी में गोली मारते हैं। पेट में गोली मारकर आत्महत्या का यह नया मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed