फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl was working on shop with home

लड़की से दुकान के साथ घर का भी कराते थे काम

Mon, 08 Feb 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
girl was working on shop with home

सेक्टर-33 में लगी तिब्बती मार्केट से सोमवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने एक लड़की को रेस्क्यू किया है। लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। भाषा की दिक्कत की वजह से चाइल्ड लाइन की टीम अभी लड़की की पूरी बात समझ नहीं पा रही है। इसके लिए मंगलवार को मीडिएटर की मदद ली जाएगी। हालांकि लड़की ने कुछ बातें चाइल्ड लाइन को बताई हैं।

विज्ञापन


उड़ीसा की रहने वाली एक महिला शनिवार को तिब्बती मार्केट घूमने गई थी। वहां पर परेशान खड़ी लड़की को देखकर उसने उससे बात करने की कोशिश की। तब लड़की ने बताया कि उसकी मालकिन दुकान में काम करवाने के लिए उड़ीसा से लेकर आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन आई थी।
विज्ञापन


छोटी बहन को दिल्ली में काम के लिए भेज दिया है। मुझे तिब्बती मार्केट में दुकान में काम करवाते हैं। लेकिन मालकिन दुकान के साथ - साथ घर का काम भी करवाती हैं। मेरे साथ मारपीट भी की गई है। लड़की की बताई गई बातों को महिला ने चाइल्ड लाइन की टीम को बताई। तब चाइल्ड लाइन की टीम ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर सत्यप्रकाश ने बताया कि लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। इसलिए पूरी तरह से उसकी भाषा को समझ नहीं पा रहे हैं। उड़ीसा की जिस महिला ने लड़की की जानकारी दी थी अभी वो ही लड़की की बातों को समझकर बता रही है।


उसने बताया है कि उससे दुकान के साथ घर का काम भी करवाया जाता है। मंगलवार को उसे  शेल्टर होम में भेजा जाएगा। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed