दोस्त संग घूमने के लिए छात्रा ने बनाया 'किडनैपिंग प्लान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर में शनिवार सुबह गायब 10वीं कक्षा की छात्रा देर रात लक्ष्मी नगर इलाके से सकुशल मिल गई। छात्रा ने बताया कि वैन सवार तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
छात्रा के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। पांडव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पांडव नगर निवासी 15 वर्षीय सुमन (बदला नाम) शनिवार को स्कूल की तरफ से पिकनिक जाने को कहकर सुबह साढ़े सात बजे घर से निकल गई।
दोपहर में परिजनों को पता चला कि बच्ची स्कूल पहुंची ही नहीं थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस की सख्ती पर खोली जुबान
इस बीच देर रात को सुमन ने परिजनों को फोन किया कि वह लक्ष्मी नगर इलाके में है। उसे कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था।
परिजन पुलिस के साथ फौरन वालिया नर्सिंग होम के पास पहुंचे। वहां सुमन ने बताया कि स्कूल जाते समय उसे मारुति वैन सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया था।
शाम के समय वह किसी तरह फरार हो गई। पुलिस को छात्रा पर शक हुआ। सख्ती से पूछने पर छात्रा ने सच बताया कि वह दिनभर अपने दोस्त के साथ घूमती रही।