{"_id":"6783d018f7638b5d600d24fb","slug":"girl-student-commits-suicide-after-scolding-by-father-in-ghaziabad-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: घूमने के लिए पिता ने बेटी को लगाई डांट, नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: घूमने के लिए पिता ने बेटी को लगाई डांट, नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
Sun, 12 Jan 2025 07:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घूमने के लिए पिता ने उसे डांट लगाई। इसके बाद बेटी ने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के राजबाग कॉलोनी निवासी एक रिक्शा चालक की 14 वर्षीय बेटी का शव शनिवार रात फंदे पर लटका मिला। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। काम से लौटे परिजनों ने जब छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो उतारकर ईएसआईसी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों से शुरूआती पूछताछ में छात्रा की घर से बाहर घूमने पर डांट पड़ने और उसके कुछ देर बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के पिता रिक्शा चलाते हैं और मां घरों में काम करती है। 14 वर्षीय किशोरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। पूछताछ में पता चला कि शनिवार रिक्शा चालक ने बेटी को ज्यादा देर तक घर से बाहर घूमने पर डांट लगाई थी। इसके बाद काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद छात्रा की मां भी काम पर चली गई।
विज्ञापन
वहीं, छात्रा की दोनों बड़ी बहनें और भाई भी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रात करीब आठ-नौ बजे के बीच जब रिक्शा चालक व उसकी पत्नी घर लौटे तो दुपट्टे के सहारे छात्रा का शव फंदे पर लटका देखा। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन